संयुक्त राष्ट्र महासभा की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले राजनयिक उठे और एक मिनट का मौन रख चर्किन को श्रद्धांजलि दी।
चर्किन 2006 से संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थाई प्रतिनिधि रहे। उनका सोमवार सुबह न्यूयॉर्क में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 64 वर्ष के थे।
महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा उनके निधन से दुखी है। उन्होंने चर्किन के परिवार और संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के स्टाफ के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
थॉमसन ने चर्किन के सेंस ऑफ ह्यूमर और दूसरों के बारे में सोचने वाले व्यक्तित्व पर भी बात की।
उन्होंने कहा, “सिर्फ रूस ने ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र ने भी अपना सच्चा बेटा खोया है। हमने अपने सबसे सच्चे मित्र को खो दिया।”
रूस के विदेश मंत्रालय ने भी चर्किन के निधन पर शोक जताया।
मंत्रालय ने चर्किन को एक उत्कृष्ट राजनयिक करार दिया।
dharmpath.com dharmpath