समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आस्ट्रेलियाई अधिकारियों के हवाले से बताया, “दुर्घटना में विमान में सवार किसी यात्री के बचने की संभावना नहीं है।”
यह विमान आस्ट्रेलिया के किंग आइलैंड जाते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया।
इस घटना पर शोक जताते हुए विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रज ने कहा कि यह पिछले 30 वर्षो में राज्य की सबसे गंभीर विमान दुर्घटना है।
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना से जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दुर्घटना की वजह से आग लगने से शॉपिंग सेंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
dharmpath.com dharmpath