एली गोल्डिंग पूर्व प्रेमी के साथ दिखी

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका एली गोल्डिंग ने लंदन फैशन वीक की पार्टियों में पूर्व प्रेमी डफी पाएंट के साथ शिरकत की जिसके बाद दोनों के दोबारा एक साथ होने की खबरें गर्म हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डिंग और पाएंटर का 2016 में अलगाव हो गया था। दोनों दो वर्षो तक प्रेम प्रसंग में थे।

दोनों ने विविएन वेस्टवुड और जेम्स जैगर की मैड मैक्स पार्टी में एक साथ दिखे। गोल्डिंग ने काले रंग की वेलवेट की पोशाक पहन रखी थी जबकि पाएंटर ने चमड़े की जैकेट और प्रिंटेड कमीज पहनी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493