नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कई प्रकार की संगीत विधाओं वाले संगीत महोत्सव होली मू का 11वां संस्करण राष्ट्रीय राजधानी में 13 मार्च को होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी महोत्सव का आयोजन हैदराबाद में भी होगा।
दिल्ली में महोत्सव का आयोजन एशियाड टॉवर लान्स में होगा।
ट्रिफेक्टा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित होली मू का आगाज एक फार्म हाउस पर कुछ संगीतकारों की मौजूदगी में संगीतमयी माहौल के साथ 2006 में हुआ था।
होली मू के आयोजकों ने एक बयान में कहा, “अपनी स्थापना के समय से इस महोत्सव का सपना रचनात्मक माहौल बनाना रहा है, जो खुलेपन, जीवंतता का अनुभव कराता है। इस साल न सिर्फ कलाकारों बल्कि अग्रणी दिग्गजों के साथ त्योहार की लोकप्रियता के साथ होली मू एक और सफल निशान छाप छोड़ेगा।”
इस साल देश के बड़े कलाकार इस महोत्सव में प्रस्तुति देंगे।
dharmpath.com dharmpath