सुकमा की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण ऐलिसेला ने बताया कि किस्टाराम थाना के तहत धर्मपेंटा केंद्रीय सुरक्षा बल के 212 कंपनी के जवान तलाशी अभियान में पेद्दागुड़ा की ओर जा रहे थे, रास्ते में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घनश्याम सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें कैम्प में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रवाना किया गया।
dharmpath.com dharmpath