छग : वन अधिकारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

लैलूंगा पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 10 बजे लदेर अपने निवास के समीप टहल रहे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने गर्दन और सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल से बरामद मोबाइल और टोपी के आधार पर पुलिस आरोपियों का पता करने का प्रयास कर रही है।

धरमजयगढ़ वन मंडल अधिकारी एस.एस. कंवर ने बताया कि लैलूंगा वन परिक्षेत्र अधिकारी दौलत राम लदेर को जंगल से अवैध लकड़ी की कटाई करने वाले और कोयला माफिया द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। हत्या के पीछे वन अधिकारी को धमकी देने वालों का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने लैलूंगा के समीप कुंजारा गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493