मणिपुर के उप मुख्यमंत्री आतंकी हमले में बाल-बाल बचे

इंफाल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के उप मुख्यमंत्री गइखंगम मंगलवार को घात लगाकर किए गए हत्या के प्रयास में बाल-बाल बच गए। तामेंगलांग जिले में आतंकवादियों द्वारा उनके काफिले पर हमला किया गया। पुलिस ने हमले के पीछे एक जनजातीय आतंकवादी संगठन के होने का संदेह जताया है।

हमला तामेंगलोंग जिले के नामकलोंग में सुबह करीब 10.30 बजे किया गया, जहां गइखंगम एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। गइखंगम राज्य के गृहमंत्री भी हैं।

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद गइखंगम का काफिला कई मिनट तक फंसा रहा। गृहमंत्री और उनका दल अतिरिक्त सुरक्षाबलों के पहुंचने पर सभास्थल की ओर रवाना हुआ।

व्यापक सुरक्षा इंतजाम के साथ गइखंगम ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोउपुम में चुनावी सभा को संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493