जानकारी के मुताबिक, कर्वी कोतवाली की भरत कूप चौकी क्षेत्र के गांव रसिन के मजरा टमरार निवासी उमेश एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। उसका पत्नी शोभा (28) से आए दिन झगड़ा होता है। इसी घरेलू कलह के चलते मंगलवार सुबह शोभा दोनों बच्चों शेरू (4) और रानी (1) को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। लोग जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक तीनों की डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
dharmpath.com dharmpath