हांगकांग के पूर्व सीईओ को भ्रष्टाचार मामले में 20 महीने की जेल

हांगकांग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हांगकांग के पूर्व मुख्य कार्यकारी डोनाल्ड त्सांग को भ्रष्टाचार मामले में 20 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, त्सांग (72) हांगकांग प्रशासन में 2005 से 2012 तक शीर्ष पद पर रहे हैं। वह क्षेत्र के ऐसे पहले सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चला।

उन्हें बीते सप्ताह सार्वजनिक कार्यालय में चीन में लग्जरी फ्लैट से जुड़े मामले में कदाचार का दोषी पाया गया।

पीठासीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति एंड्रयू चान हिंग-वई ने त्सांग के कटघरे में खड़े होने के दौरान कहा, “मैंने अपने न्यायिक जीवन में कभी भी एक व्यक्ति को इतनी ऊंचाई से नीचे गिरते नहीं देखा।”

रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने त्सांग के चरित्र के पक्ष में अदालत को पत्र लिखा था।

रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि वह त्सांग की प्रतिष्ठा और लंबी सार्वजनिक सेवा पर विचार करते हुए सजा सुना रहे हैं और 30 महीने की सजा में से दस महीने कम कर रहे हैं। अधिकतम सजा सात साल दी जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493