मैनचेस्टर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब के कोच पेप गार्डियोला का कहना है कि अगर क्लब ने चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में गोल नहीं किए तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार होना पड़ेगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एतिहाद स्टेडियम में मंगलवार देर रात खेले गए मैच में सिटी ने अंतिम बचे 15 मिनट के समय में दो गोल दागकर मोनाको को 5-3 से मात दी।
सिटी का मोनाको के खिलाफ लीग में के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मैच 15 मार्च को होगा।
गार्डियोला ने कहा, “हम दूसरे चरण के मैच के लिए मोनाको जाएंगे और अधिक से अधिक गोल हासिल करने की कोशिश करेंगे। यह मेरा लक्ष्य है। अगर हम गोल नहीं कर पाए, तो आगे बढ़ना मुश्किल होगा।”
dharmpath.com dharmpath