बिहार में मनचले ने छात्रा पर चाकू से किए कई वार

बेगूसराय, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक मनचले ने एक स्नातक की छात्रा को अपना निशाना बनाते हुए उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए। इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

नगर थाना प्रभारी मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि शहर के मुंगेरीगंज मुहल्ला की रहने वाली और श्रीकृष्ण महिला कालेज में स्नातक पार्ट दो की छात्रा बुधवार सुबह कोचिंग से लौट रही थी। तभी शहर के सवरेदय नगर मुहल्ला स्थित बी़ पी़ इंटर स्कूल के सामने एक युवक ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया।

युवक ने छात्रा की गर्दन, पैर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले से छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

साबरी ने कहा कि पुलिस अभी पीड़िता का बयान नहीं ले सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सूत्र इस मामले का कारण एकतरफा प्यार बता रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493