टीवी, सिनेमा के बीच सिमट रहीं दूरियां : मोहनीष

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहनीष बहल का मानना है कि बड़े और छोटे पर्दे की बीच की दूरियां अब सिमट रही हैं।

दिवंगत अभिनेत्री नूतन के बेटे मोहनीष को ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई फिल्मों के अलावा, टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय करते देखा गया है।

मोहनीष ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे कलाकारों का उदाहरण देते हुए आईएएनएस से कहा, “आज कई कलाकार दोनों जगहों पर काम कर रहे हैं।”

अभिनेता ने कहा, “मेरे जैसे कई छोटे कलाकार भी हैं, जो टीवी और सिनेमा दोनों में काम कर रहे हैं।”

मोहनीष का मानना है कि दर्शक अपने पसंदीदा कलाकारों को केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी काम करते देखना चाहते हैं।

वर्तमान में मोहनीष को टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित हो रहे अपराध आधारित शो ‘होशियार : सही वक्त, सही कदम’ की मेजबानी करते देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493