शिवराज जारी करें नशामुक्त मप्र का आदेश : सुब्बाराव

भोपाल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गांधीवादी डा. एस.एन. सुब्बाराव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य को नशामुक्त करने का आदेश जारी करने की मांग की है।

राजधानी में एकता परिषद द्वारा आयोजित युवा शिविर के अंतिम दिन बुधवार को सुब्बाराव (भाई जी) ने कहा, “नशा मुक्त भारत बनाना है। जो पैसा नशे में खर्च होता है, उसको शिक्षा और स्वास्थ्य में खर्च करेंगे, तो हमारे देश का नौजवान समृद्घ हो प्रतिभाशाली होगा।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से बिहार सरकार ने शराब बंद की है। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने पहले आदेश में ही 500 शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया, उसी तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी राज्य को नशा मुक्त करने का आदेश जारी करना चाहिए।”

उन्होंने नौजवानों से देश के लिए काम करने का आह्वान किया और कहा कि नौजवान एक घटा देह और एक घंटा देश को देंगे तो हमारा भारत स्वस्थ्य होगा। तभी महात्मा गांधी जी का सपना पूरा हो पाएगा।

शिविर में पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर ने कहा कि सरकार और समाज अलग-अलग नहीं है, हम सब भारत के ही लोग हैं। किसी न किसी दायित्व में रहकर समाज के निर्माण कार्य में लगे हैं।

उन्होंने समाज की आर्थिक असमानता का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 70 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो एक हजार रुपये भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं दे सकते हैं। इसका कारण है कि 30 प्रतिशत लोगों के पास अधिक सुख-सुविधाएं हैं, इसलिए सुविधाओं का समान बटवारा होना चाहिए, जिससे लोगों को समानता का अधिकार मिल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493