गुरुग्राम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। तुषार सैगल और योगेश बत्रा ने 17वीं मर्सिडीज ट्रॉफी के दूसरे दिन राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए इस टूर्नामेंट में बुधवार को तुषार ने श्रेणी-ए (0-17) में 70.8 का स्कोर और योगेश बत्रा ने श्रेणी-बी (17-24) में 73.6 का स्कोर किया।
यह दोनों खिलाड़ी पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसॉर्ट में खेले जाने वाले राष्ट्रीय फाइनल में हिस्सा लेंगे। यह फाइनल 15 से 17 मार्च के बीच खेला जाएगा।
रवि चोपड़ा ने बालनटाइन लांग ड्राइव का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 15वें होल में 279 गज की दूरी से पुट किया।
राष्ट्रीय फाइनल्स में जीतने वाले तीन खिलाड़ी इसी साल सितंबर में जर्मनी में होने वाली मर्सिडीज ट्रॉफी में विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath