नूतन ने बताया, “50 रुपये के एजेड-990740 नंबर के इस स्टांप पेपर के शपथकर्ता गायत्री प्रजापति हैं, जिन्होंने लिखा है कि वह आम शंकर द्विवेदी के खिलाफ सार्वजनिक जीवन में कभी किसी प्रकार का मानहानि का मुकदमा दर्ज नहीं कराएंगे।”
हलफनामा 16 दिसंबर, 2014 को सदर तहसील, लखनऊ में सत्यापित कराया गया और इसके गवाह पूर्व सपा एलएलसी दयाराम प्रजापति और सी-10, दिलकुशा, लखनऊ निवासी मिथिलेश यादव हैं।
नूतन ने शिकायत में कहा, “द्विवेदी द्वारा 13 दिसंबर, 2014 को लोकायुक्त को शिकायत की गई थी, शिकायत के तीसरे दिन यह हलफनामा लिखा गया और अगले सोमवार 22 दिसंबर को द्विवेदी ने अपनी शिकायत वापस ले ली। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम की धारा 16 में आपराधिक कृत्य बताते हुए इन दोनों के खिलाफ कार्यवाही की प्रार्थना की है।”
dharmpath.com dharmpath