उप्र : पछुआ हवाओं से पारे में गिरावट

लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं की वजह से तेज धूप के बावजूद ठंडक का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार व बुधवार की रात को 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि हिमाचल एवं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने का असर तापमान पर पड़ रहा है। 27 फरवरी के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493