लीसेस्टर ने बड़प्पन दिखाया है : कोच रानिएरी

सेविला, 23 फरवरी (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी के कोच क्लॉडियो रानिएरी का कहना है कि चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में खेले गए मैच में क्लब ने बड़प्पन दिखाया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में सेविला ने लीसेस्टर को 2-1 से मात दी।

इस मैच में लीसेस्टर क्लब के लिए जैमी वार्डी ने एकमात्र गोल किया है। मैच के बाद एक बयान में रानिएरी ने कहा, “हमने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर आप इस तरह का मैच खेलते हैं, तो भाग्य भी आपके साथ होता है। हमें इस तरह का प्रदर्शन जारी रखना होगा।”

लीसेस्टर का सेविला से लीग के प्री-क्वार्टर फाइन के दूसरे चरण का मुकाबला 14 मार्च को होगा।

अपनी टीम की तारीफ करते हुए कोच रानिएरी ने कहा कि उनकी टीम ने इस मैच में बड़प्पन दिखाया है। उल्लेखनीय है कि सेविला से होने वाले मुकाबले से पहले रानिएरी ने कहा था कि यह मैच लीसेस्टर के लिए परिवर्तनकारी साबित हो सकता है।

ल्लेखनीय है कि प्रीमियर लीग में भी लीसेस्टर क्लब रेलेगेशन जोन से एक स्थान ऊपर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493