अफ्रीकी संघ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अफ्रीकी संघ आयोग की निर्वतमान अध्यक्ष न्कोसाजना दलामिनी-जुमा ने हाल के सप्ताहों में दक्षिण सूडान में छिड़े संघर्ष और सुरक्षा के अभाव के भारे में चिंता जाहिर की है।
बयान में कहा गया कि अध्यक्ष ग्रेटर अपर नील और ग्रेटर इक्वेटोरिया क्षेत्रों में संघर्षविराम के उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं। इन वाकयों ने शरणार्थियों को पड़ोसी राज्यों में पलायन करने पर और ज्यादा मजबूर कर दिया है। इस कारण देश में आंतरिक रूप से विस्थापितों की संख्या बढ़ी है।
बयान में कहा गया कि इससे विकट मानवीय स्थिति उत्पन्न हो गई है।
dharmpath.com dharmpath