लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक दो दिनों तक पछुआ हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की वजह से अभी एक दो दिनों तक तेज पछुआ हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात को भी तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 14.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 13 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath