बीएसएफ ने पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठिये को मार गिराया (लीड-1)

जम्मू, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर में घुसैपठ करने वाली एक महिला को मार गिराया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चाक फगवारी चौकी के पास महिला को मार गिराया।

अधिकारी ने बताया, “घुसपैठिये को लगातार चेतावनी दी गई लेकिन उसने सभी चेतवानियों को नजरअंदाज करते हुए सीमा पार कर ली। इसके बाद जवानों ने घुसपैठ को नाकाम करने के लिए गोलियां चला दीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493