‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ की रीमेक में दीपिका नहीं

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ की आधिकारिक रीमेक में काम करने से संबंधित खबरों का खंडन किया है।

दीपिका ने जिलेट वीनस ब्रीज ब्लेड के लांच अवसर पर कहा, “कथित रूप से कई फिल्मों में मेरे काम करने के संबंध में अफवाहें उड़ रही है। मुझे लगता है कि जब एक कलाकार को फिल्मों का प्रस्ताव मिलता है तो चाहे वह कहानी सुनना हो या फिल्म करने के बारे में हां या नहीं में जवाब देना हो, उसके साथ बहुत सी चीजें जुड़ी होती हैं।”

दीपिका के अनुसार, “मैंने हमेशा कहा है कि जब कभी मुझे किसी फिल्म का प्रस्ताव मिलेगा तो मैं इस बारे में बताऊंगी, वरना नहीं।”

अभिनेत्री ने बताया कि फिलहाल वह सिर्फ फिल्म ‘पद्मावती’ में काम कर रही हैं।

फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में शुरुआत करने के बाद कुछ खबरों में कहा गया कि दीपिका ऑस्कर अवार्ड के दौरान रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं। दीपिका ने हालांकि इससे भी इनकार किया।

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493