पुलिस ‘काल्पनिक’ आरोपियों के पीछे नहीं भागेगी : विजयन

कन्नूर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस मलयालम अभिनेत्री के अपहरण के मामले में ‘काल्पनिक’ आरोपियों के पीछे नहीं भागेगी।

विजयन ने एक जनसभा में कहा, “पुलिस काल्पनिक आरोपियों के पीछे नहीं भागेगी।”

उन्होंने मलयालम फिल्म जगत से भी अपील की कि वे उद्योग को अंडरवर्ल्ड प्रभाव से बचाकर रखें।

पुलिस ने घटना के छह दिन बाद गुरुवार को इस मामले में मुख्य आरोपी पुलसर सुनील और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

अभिनेत्री का 17 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपनी कार में त्रिसूर से कोच्चि जा रही थीं।

उन्हें निर्देशक-अभिनेता के घर के पास छोड़ दिया गया था, जिन्होंने उनकी आपबीती सुनने के बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

घटना के बाद से ऑनलाइन मीडिया पर कई तरह की खबरें आईं, जिनमें फिल्म जगत के एक कलाकार के साथ-साथ एक युवा निर्देशक और सत्तारूढ़ पार्टी के एक राजनेता को भी घटना से जोड़ा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493