चीन 2017 में गरीबों के लिए 60 लाख घर बनाएगा

बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन 2017 के अंत से पहले झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए 60 लाख नए घर बनाएगा।

पीपुल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी घोषणा आवास और शहरी ग्रामीण विकास मंत्री चेन झेंग्गाओ ने गुरुवार को की।

चीन की केंद्र सरकार ने 2015 में शहर के झुग्गी-झोपड़ी इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए तीन साल के एक परियोजना की शुरुआत की थी। इसमें कुल 1.8 करोड़ नए घर बनाए जाने हैं। साल 2015 में 60.1 लाख नए घरों निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद 2016 में 60.6 लाख घरों का निर्माण शुरू हुआ।

चेन के अनुसार, आवास और शहरी ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमएचयूआरडी) ने इस साल 16 जनवरी को झुग्गी-झोपड़ी इलाके के कायाकल्प का काम शुरू किया।

केंद्र सरकार ने 2017 में इस कार्य के लिए 224.3 अरब युआन की सब्सिडी दी है। इसमें पिछले साल की तुलना में 15 अरब युआन की वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493