कंगना की अनूठी प्रतिभा को हंसल मेहता ने सराहा

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अभिनेत्री कंगना रनौत की तारीफ की है।

मेहता का कहना है कि कंगना के पास एक अनूठी प्रतिभा है।

कंगना के अलावा मेहता ने शुक्रवार को फिल्मकार विशाल भारद्वाज की सराहना करते हुए उन्हें एक बेहतरीन कथावाचक करार दिया।

उल्लेखनीय है कि विशाल निर्देशित फिल्म ‘रंगून’ शुक्रवार को रिलीज हुई है और इस फिल्म में कंगना, सैफ अली खान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

मेहता ने अपने एक ट्वीट में कहा, “विशाल हमारी पीढ़ी के एक बेहतरीन कथावाचक हैं और कंगना एक अनूठी प्रतिभा की धनी हैं।”

निर्देशक ने कहा कि वह ‘रंगून’ फिल्म की खास स्क्रीनिंग में शामिल नहीं थे, लेकिन जल्द ही इस फिल्म को देखेंगे।

मेहता वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493