पटना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह आसमान साफ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के करीब सभी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा मौसम साफ रहेगा। रविवार के बाद तापामान में वृद्घि होने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री पूर्णिया का 10.7 डिग्री तथा गया का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, भागलपुर 29.7 डिग्री, गया का 28.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath