अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में भूकंप के झटके

अगरतला, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा बांग्लादेश में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

भूकंप का पहला झटका सुबह 5.30 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र उत्तरी अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 थी।

वहीं, दूसरा झटका अपराह्न 12.32 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र उत्तरी त्रिपुरा में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी।

त्रिपुरा आपदा प्रबंधन नियंत्रण केंद्र के प्रभारी सरत दास ने आईएएनएस से कहा, “दोनों भूकंपों से पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्य प्रभावित हुए।”

उन्होंन कहा कि पहले भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था, जबकि दूसरे भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप के खतरे के मामले में भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र का दुनिया में छठा स्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493