उप्र : प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

पुलिस के अनुसार, राठ क्षेत्र में मोहाल दीवानपुरा निवासी ईश्वरदास कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री संध्या बीए की छात्रा थी। उसका पास के रहने वाले दिनेश गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता से प्रेम संबंध था। काफी समय से चल रहे इस संबंध के बारे में परिवार वालों को पता चला तो दोनों के परिवारों ने विरोध किया और संबंध तोड़ने को कहा।

लेकिन एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खा चुके प्रेमी युगल ने शुक्रवार देर रात अपने-अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एक समय पर जहर खाने से दोनों परिवारों में खलबली मच गई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती संध्या की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दिनेश की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493