सचिन हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के भाई ने की हत्या, 3 गिरफ्तार

गाजीपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर हकीम में 12 फरवरी को छात्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छात्र की हत्या प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।

गाजीपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर हकीम में 12 फरवरी को छात्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छात्र की हत्या प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।

मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने बताया कि मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर हकीम गांव निवासी सचिन बिंद पुत्र रामप्रवेश बिंद गहमर थाना क्षेत्र के पटकी चकवा गांव में अपनी बुआ रुनिया पत्नी सत्यदेव बिंद के घर रहकर पढ़ाई करता था। सचिन की बुआ ने गहमर थाने में 12 फरवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी ग्रामीण अनिल सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व गहमर पुलिस की टीम ने सर्विलांस के माध्यम से छानबीन कराया तो घटना का पदार्फाश हुआ। सचिन का प्रेम प्रपंच गांव की एक लड़की से हो गया था। इससे नाराज प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी सचिन की गला दबाकर हत्या कर दी। गहमर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर गहमर रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राधेश्याम राजभर, शिवम यादव, विजेंद्र यादव के रूप में की। शिवम व विजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि सचिन और उनकी बहन में काफी दिनों से प्रेम संबंध था। कई बार मना किए जाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इसकी शिकायत मृतक की बुआ से भी की गई थी।

आरोपियों ने बताया कि बीती 12 फरवरी को उनकी बहन की शादी थी जिसमें सचिन बिना निमंत्रण के आया था और छत पर लड़कियों के पास खड़ा था। उसे वहां देख कर हम लोगों ने उसे जान से मारने की योजना बना ली और शौच के बहाने उसे अरहर के खेत के पास ले जाकर उसे मारपीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शरीर से पहने गए कपड़े को उतार कर सिम के साथ गांव के कुएं में फेंक दिया और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों व सिम को बरामद कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493