उप्र में मुख्यमंत्री की पत्नी भी सुरक्षित नहीं : कलराज

शनिवार को मोढ़ में भाजपा की चुनावी सभा में मिश्र ने कहा कि सरकार के मंत्री दुष्कर्म कर रहे हैं। गाड़ियों से खींचकर महिलाओं का शील भंग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहुबली, टेंडर माफिया और खनिज भूमाफियों का बोल बाला है। मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखती है। जो शिकायत करने जाता है, उसी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली जाती है।

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं की चिंता का हालांकि बसपा मुखिया मायावती ने एक रैली में जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है, फिर भी वहां इतना इतना अपराध क्यों है, दुष्कर्म की इतनी घटनाएं क्यों हो रही हैं? भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है तो इतने बड़े उत्तर प्रदेश को कैसे संभालेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493