लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चेल्सी ने प्रीमियर लीग के 26वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मैच में जीत हासिल कर लीग सूची में शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चेल्सी ने प्रीमियर लीग के 26वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मैच में जीत हासिल कर लीग सूची में शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के स्टेम्फोर्ड ब्रिज स्टेडियम में खेले गए मैच में चेल्सी ने स्वांसी को 3-1 से मात दी।
मैच के पहले हाफ में पहला गोल दागने के साथ ही चेल्सी ने खाता खोला। यह गोल सेस्क फाबरेगास (19वें मिनट) की ओर से किया गया था।
सेस्क के गोल की प्रतिक्रिया में स्वांसी के लिए 47वें मिनट में फर्नादो लोरेंते ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद अपने खेल को तेज करते हुए दूसरे हाफ में चेल्सी ने दो गोल दागे और 3-1 से जीत हासिल की।
मुकाबले के दूसरे हाफ में चेल्सी के लिए दो गोल प्रेडो (72वें मिनट) और डिएगो कोस्टा (84वें मिनट) की ओर से दागा गया।
इस जीत के साथ ही चेल्सी ने लीग सूची में काबिज सिटी क्लब से 11 अंकों की दूरी बना ली है।
dharmpath.com dharmpath