आधुनिक पॉप सितारों को ‘उबाऊ’ मान रहे रॉबी विलियम्स

लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गायक- गीतकार रॉबी विलियम्स का मानना है कि आधुनिक पॉप सितारे ‘उबाऊ’ हैं, क्योंकि वे ड्रग्स नहीं लेते।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, विलियम्स का मानना है कि कलाकारों का रॉक ‘एन’ रोल न करना अजीब है, जैसा कि वह 1990 के दशक में होटल के कमरों किया करते थे। वह लियाम गेलेघर के साथ झगड़ते थे।

विलियम्स का मानना है कि वे तीव्र मादक पदार्थ या नहीं ले रहे हैं और न तो मद्यपान कर रहे हैं।

विलियम्स ने एनएमई पत्रिका से कहा, “हम पहले (1990 में) अलग तरह के हुआ करते थे। हम नहीं समझते कि लोग आज वह सब कर रहे हैं। हर किसी के बारे में समझा जाता था कि वह पीता होगा और उसके चेहरे पर कोकीन का नशा छाया होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493