उप्र में आग से 7 घर स्वाहा

थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदोली में अज्ञात कारणों से बंशीलाल के घर से आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गई और तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस में माया देवी, सुरजीत, रवि व विपिन, रामवीर, भगवान सिंह के घर जलकर खाक हो गए।

अग्निकांड के दौरान मायादेवी की गाय जलकर मर गई तो वहीं अन्य लोगांे के घरांे में रखे कपड़े, नकदी, चारपाइयां, बिस्तर आदि जलकर राख के ढेर में बदल गए। आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष डी.के. त्यागी व दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद व क्षेत्रीय लेखपाल मानपाल सिंह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट कार्यालय को सौंपी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493