केरल का आईएस आतंकवादी अफगानिस्तान में मारा गया

कसारागोड (केरल), 26 फरवरी (आईएएनएस)। जिन 21 केरलवासियों के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने की खबर है, उनमें से एक हफीसुद्दीन की अफगानिस्तान में हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। उसके एक रिश्तेदार ने रविवार को यह जानकारी दी।

हफीसुद्दीन (26) के रिश्तेदार रहमान ने यहां मीडिया से कहा कि उसे एक सोशल मीडिया एप के जरिये एक संदेश मिला है। अफगानिस्तान में रहने वाले उसके दूसरे रिश्तेदार अशफाक ने उसे संदेश भेजा है कि हफीसुद्दीन की शनिवार को ड्रोन हमले में मौत हो गई।

उसने कहा कि अशफाक ने उसे यह भी बताया कि हफीसुद्दीन के शव को वहीं दफना दिया गया है।

रहमान ने बताया कि अशफाक से मिले संदेश की सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस ने यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों को दे दी है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने पिछले साल जुलाई में विधानसभा में कहा था कि राज्य से कुछ बच्चों सहित 21 लोग आईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान चले गए हैं। इनमें से 17 कासरगोड से और अन्य चार पलक्कड जिले से हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493