10वीं के छात्र ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। कक्षा 10 के एक छात्र ने रविवार को यहां एक बहुमंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। कक्षा 10 के एक छात्र ने रविवार को यहां एक बहुमंजिली इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके का निवासी पुलकित (17-18) शाम लगभग 4.30 बजे जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर गया हुआ था, जहां से उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “पुलिस को किसी स्थानीय व्यक्ति ने शाम लगभग 5.20 बजे युवक के आत्महत्या करने की जानकारी फोन पर दी। बाद में उसकी पहचान पुलकित के रूप में हुई, जिसने डिस्ट्रिक्ट सेंटर में विश्व सदन इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।”

कुमार ने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलकित जनकपुरी में पास के एक स्कूल में पढ़ता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493