उप्र के थानों में तैनात दरोगा एक ही जाति के क्यों : अनुप्रिया

रविवार को ‘आज का सवाल’ जारी करते हुए उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी बताएंगे कि थाना स्तर पर एक ही जाति या धर्म के इंस्पेक्टरों की तैनाती क्यों की गई है?

उन्होंने कहा कि थाने में निर्दोष व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए उनसे मोलभाव करके छोड़ देना पिछले पांच वर्षो के दौरान एक व्यवसाय बन गया है।

अनुप्रिया ने कहा, “क्या मुख्यमंत्री जी बताएंगे कि डायल 100 को लागू करने के लिए हैदराबाद की सेवाएं ली गईं और उन्हीं के माध्यम से विभिन्न कंपनियों को ठेके दिलवाने का काम किया गया। इन सभी मुद्दों पर प्रदेश की जनता उनसे जवाब मांग रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493