पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, “आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव होगा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 12़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11़5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 30.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath