भोपाल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान भी है।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, इंदौर का 17.5 डिग्री, ग्वालियर का 10.3 डिग्री और जबलपुर का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर का 31.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.7 डिग्री और जबलपुर का 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath