जकार्ता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में एक कार्यालय की इमारत में बम विस्फोट करने वाले आतंकवादी को आतंकवाद-रोधी दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया है।
जकार्ता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में एक कार्यालय की इमारत में बम विस्फोट करने वाले आतंकवादी को आतंकवाद-रोधी दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंस्पेक्टर जनरल एंटन चार्लियन के हवाले से बताया, “आतंकवादी के शरीर पर घाव हैं।”
उन्होंने कहा, “इस आतंकवादी ने बांडुंग शहर के पांडवा पार्क में दो बम लगाए और उसके बाद पास की इमारत में आग लगा दी।”
चार्लियन ने कहा, “वह आतंकवादी संगठन का एक सदस्य है जो एक पुराने आतंकवादी नेटवर्क के तौर पर चिह्न्ति है।”
पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और एक बैग बरामद किया है।
dharmpath.com dharmpath