दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के लिए तैयार हैं मरे

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे इस सप्ताह शुरू होने वाले दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में मिली हार के बाद अभी तक किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

ब्रिटेन के 29 वर्षीय खिलाड़ी मरे ने कहा, “मैं अब पूरी तरह से तैयार हूं। मैं पिछले कुछ सप्ताहों से प्रशिक्षण ले रहा था। आस्ट्रेलियन ओपन के बाद मैं 10 दिनों तक थोड़ा बीमार था।”

मरे ने कहा, “मैं अब दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के लिए पूरी तरह से फिट हूं। मुझे इसमें थोड़ा संभलकर खेलना होगा। इसलिए, मैंने प्रशिक्षण में संभलकर अभ्यास किया।”

दुबई टूर्नामेंट में मरे को शीर्ष वरीयता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पिछले साल स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को पछाड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493