मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति शर्मा ने बताया कि उनकी अभिनेत्री रतन राजपूत के साथ गहरी दोस्ती है और वह उन्हें अपनी बहन जैसी मानने लगी हैं।
सूत्रों ने बताया कि ‘गंगा’ और ‘संतोषी’ के ‘महासंगम’ एपिसोड की शूटिंग के दौरान अदिति और रतन एक दूसरे से दो बिछड़ी हुई बहनों की तरह मिलीं।
सूत्र ने कहा, “दोनों ने एक-दूसरे से काम और अपने जीवन के बारे में काफी बातचीत की। दोनों ने साथ लंच किया और एक ही वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया।”
अदिति ने कहा, “रतन के साथ काम करने का हमेशा ही सुखद रहता है। वह बहुत सहज इंसान और अद्भुत कलाकार हैं। हमारा नाता केवल सह-कलाकार जैसा नहीं है बल्कि हम बहनों जैसे हैं। उनके साथ शूटिंग करना हमेशा शानदार रहता है।”
इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होता है।
dharmpath.com dharmpath