गुरदास मान को आदर्श मानते हैं विक्की

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मसान’ से मशहूर अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि वह पंजाबी गायक गुरदास मान को अपना आदर्श मानते हैं।

विक्की ने कहा, “मैं गुरदास मान को अपना आदर्श मानता हूं। उन्होंने मुझे एक बार 500 रुपये का नोट दिया था, जिसे मैं हमेशा अपने बटुए में रखता हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। अपने पूरे जीवन में उनकी उपलब्धि से 10 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर सकूं, तो मैं खुद को कलाकार समझ सकूंगा।”

विक्की जल्द ही अभिनेता संजय दत्त की आगामी बायोपिक में भी दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493