टेनिस : त्सोंग ने जीता ओपन 13 खिताब

मार्सेली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस स्टार जो विल्फ्रेड त्सोंग ने रविवार को अपने ही देश के लुकास पाउली को सीधे सेटों मे हराते हुए ओपन 13 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक त्सोंग ने 69 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में लुकास को 6-4, 6-4 से हराया।

इस मैच में त्सोंग ने कुल सात एस लगाए जबकि वह बिना किसी ब्रेक के अपनी सर्विस बचाए रखने में सफल रहे।

31 साल के त्सोंग ने 2009 और 2013 में भी यह खिताब जीता था। ओपन 13 उनके करियर का 14वां खिताब है। वह हालांकि अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493