सियोल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को कहा कि किम जोंग-नाम की मौत के पीछे उत्तर कोरिया की सरकार है। इस मामले में जो लोग शामिल रहे हैं वे उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय व खुफिया एजेंसी से संबद्ध रहे हैं।
‘योनहाप’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने कहा कि इस कत्ल के पीछे आठ में से चार संदिग्ध उत्तर कोरिया के स्टेट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के लिए काम करते थे व दो अन्य विदेश मंत्रालय के लिए काम करते थे।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई की इस माह की शुरुआत में कुआलालंपुर के हवाईअड्डे पर हत्या कर दी गई थी। मकाओ के लिए उड़ान पकड़ने के दौरान हवाईअड्डे पर ही उन्हें विषाक्त इंजेक्शन लगा दिया गया था।
वहीं, उत्तर कोरिया ने हालांकि अभी तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath