राम मंदिर बिना शिक्षा, विकास सब बेकार : विनय कटियार

अयोध्या में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद उन्होंने राम मंदिर को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि अयोध्या में विकास, रोजगार, शिक्षा सब दी गई है, लेकिन राम मंदिर के बिना सब बेकार है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर बनकर रहेगा।

प्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त कटियार ने कहा, “भाजपा जीतेगी और उसी की सारी विवेचना है और भारी मतों से जीतेगी। कांग्रेस और सपा का उप्र के लोगों को साथ पसंद नहीं है।”

कटियार पहले भी राम मंदिर की बात छेड़ चुके हैं। एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा था कि जैसे बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, वैसे ही राम मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर का विरोध करने वालों को ‘अराजक तत्व’ तक करार दिया था।

यही नहीं, एक साक्षात्कार में कटियार ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा था, “मंदिर तीन तरीके से बन सकता है, पहला न्यायालय के आदेश पर, दूसरा संसद में कानून बनाकर और तीसरा तरीका है आपसी सहमति के आधार पर।”

कटियार ने कहा, “अगर इन तरीकों के बाद भी राम मंदिर नहीं बना तो हम एक बार फिर से राम मंदिर के लिए प्रचंड आंदोलन करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493