नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पेटीएम ई-कॉमर्स ने एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर अपना नया एप ‘पेटीएम मॉल’ लांच किया है। इस एप पर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और घर के सामान जैसे अन्य चीजों की श्रेणियों में 14 लाख से अधिक विक्रेता लाखों सामान की बिक्री करेंगे।
पेटीएम ने एक सोमवार को एक बयान में कहा कि ‘पेटीएम मॉल’ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए मॉल और बाजार अवधारण का अनूठा संयोजन पेश करेगा। केवल सख्त गुणवत्ता दिशानिदेशरें और योग्यता मानदंड से गुजरने वाले विश्वसनीय विक्रेताओं को ‘पेटीएम मॉल’ पर अनुमति दी जाएगी। उपभोक्ता के विश्वास को सुनिश्चित करने के लिए ‘पेटीएम मॉल’ पर सूचीबद्ध सभी उत्पाद पेटीएम प्रमाणित गोदाम और शिपिंग चैनलों के माध्यम से गुजरेंगे।
पेटीएम के उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने बताया, “भारतीयों के लिए पसंदीदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनने की हमारी यात्रा में, ‘पेटीएम मॉल’ एप्लिकेशन की शुरूआत एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह ग्राहकों को भरोसेमंद विक्रेताओं के साथ जोड़ता है। ‘पेटीएम मॉल’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सबसे भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है। ‘पेटीएम मॉल’ पर बेचे जानेवाले उत्पादों के लिए हमने भंडारण और शिपिंग पर सख्त नियंत्रण और विक्रेताओं के लिए गुणवत्ता के मापदंड परिभाषित किए है।”
dharmpath.com dharmpath