लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड को लीग कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक का कहना है कि वह जहां भी गए हैं, उन्होंने जीत हासिल की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार देर रात लंदन के वेम्बले स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इब्राहिमोविक की ओर से पहले हाफ में और उसके बाद अंतिम बचे चार मिनट में किए गए गोल की बदौलत युनाइटेड ने साउथहैम्पटन को 3-2 से मात दी।
इस माह जब युनाइटेड में उनके भविष्य के बारे में इब्राहिमोविक से पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि अभी कुछ नहीं हुआ है और वह इस बारे में देखेंगे।
रविवार देर रात खिताबी मुकाबला जीतने के बाद इब्राहिमोविक ने कहा, “मैं जहां भी गया हूं, जीता हूं। मुझे लगता है कि यह मेरी 32वीं ट्रॉफी है। इसी की मैंने उम्मीद की थी।”
इब्राहिमोविक ने कहा, “मैं इस क्रम को जारी रखूंगा। इंग्लैंड में अपने समय का आनंद ले रहा हूं। मैं यहां जीतने आया हूं और जीत रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath