इराकी बलों ने मोसुल पुल को घेरा

बगदाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इराकी सेना ने सोमवार को कहा कि उसने मोसुल शहर में टिगरिस नदी पर निर्मित एक पुल पर कब्जा कर लिया है, और आईएस आतंकियों को शहर के दक्षिण पश्चिम की तरफ खदेड़ दिया है।

बगदाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इराकी सेना ने सोमवार को कहा कि उसने मोसुल शहर में टिगरिस नदी पर निर्मित एक पुल पर कब्जा कर लिया है, और आईएस आतंकियों को शहर के दक्षिण पश्चिम की तरफ खदेड़ दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी शहर मोसुल के पश्चिमी आधे हिस्से में स्थित दो पड़ोसी इलाकों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स के कमांडर मेजर जनरल, थामर अल-हुसैनी ने कहा कि पड़ोस के अल-टायरान और अल-जुसेक शहर के हवाईअड्डे के पास स्थित हैं, जिन्हें पूरी तरह मुक्त करा लिया गया है।

अल-हुसैनी ने कहा कि ये उपलब्धियां तीन दिनों की भीषण लड़ाई के बाद हासिल की जा सकी हैं, और इसके कारण सुरक्षा बल टिगरिस नदी पर निर्मित पुल तक पहुंचने में सफल हुए हैं।

मोसुल के पांच पुल अक्टूबर से जारी लड़ाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अल-हुसैनी के अनुसार, सुरक्षा बल दोनों पड़ोसी इलाकों में सुरंगों में छिपे आईएस चरमपंथियों, निशानेबाजों, और आत्मघाती हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493