ब्रिटेन के सांसद गेराल्ड कॉफमैन का निधन

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हाउस ऑफ कामंस के पिता कहे जाने वाले सांसद गेराल्ड कॉफमैन का 86 साल की आयु में निधन हो गया। वह हाउस ऑफ कामंस के सबसे बुजुर्ग सेवारत सांसद थे।

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हाउस ऑफ कामंस के पिता कहे जाने वाले सांसद गेराल्ड कॉफमैन का 86 साल की आयु में निधन हो गया। वह हाउस ऑफ कामंस के सबसे बुजुर्ग सेवारत सांसद थे।

कॉफमैन के परिवार के अनुसार, उनका निधन रविवार शाम को हुआ।

परिवार ने कहा , “सर गेराल्ड लंबे समय से बीमार थे, लेकिन उस दौरान भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे और लोगों की भलाई के काम में जुटे रहे। वह 1970 में पहली बार यहां से चुने जाने के बाद यहां सेवा करते रहे।”

उन्होंने कहा, “सर गेराल्ड ने अपना जीवन उन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया, जिनके बारे में उनका मानना था कि लेबर पार्टी की सरकार से उन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।”

बयान में कहा गया, “उनके परिवार ने आग्रह किया कि उन्होंने जो किया उसके लिए उनका सम्मान किया जाए।”

लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कॉफमैन को श्रद्धांजलि दी। कोर्बिन ने कहा, “उन्होंने जीवन और राजनीति से प्रेम किया। मैं उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता और सतत मित्रता के लिए उन्हें याद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493