ओडिशा सरकार ने 1.06 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

भुवनेश्वर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के वित्तमंत्री प्रदीप कुमार अमात ने सोमवार को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 1,06,911 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया, जिसमें सामाजिक क्षेत्रों और राज्य में अवसंरचना विकास पर जोर दिया गया है।

इस बार के बजट में वित्त वर्ष 2016-17 की तुलना में लगभग 13.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

अमात ने कृषि क्षेत्र के लिए 14,930 करोड़ रुपये का एक अलग बजट भी पेश किया।

उन्होंने कहा, “बजट राज्य के सर्वागीण विकास और समग्र विकास पर केंद्रित है।”

सरकार को उम्मीद है कि राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2017-18 के दौरान आठ प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत होगी।

अमात ने कहा, “हम 88,932 करोड़ के अनुमानित राजस्व, 130 करोड़ रुपये की ऋण व अग्रिम वसूली और 17,849 करोड़ रुपये की अन्य प्राप्तियों के जरिए समेकित निधि में 2017-18 में 1,06,911 करोड़ रुपये खर्च के प्रावधान को वित्तपोषित करने का प्रस्ताव करते हैं।”

वार्षिक बजट में बड़ा हिस्सा यानी 18,404 करोड़ रुपये शिक्षा और कौशल क्षेत्र को आवंटित किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493