दुबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के रॉबटरे बाउतिस्ता, गार्सिया लोपेज और मार्सेल ग्रैनोलर्स ने सोमवार को दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, छठे वरीय बाउतिस्ता ने रूस के कारेन खाचानोव को 6-1, 7-6 (7-4) से मात दी।
बाउतिस्ता दूसरे दौर में अब स्पेन के फर्नाडो वर्डास्को और जर्मनी के फ्लोरिन मायेर के बीच विजेता से भिड़ेंगे।
पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में लोपेज ने सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।
ग्रैनोलर्स ने पहले दौर में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराते हुए दूसरे दौर का टिकट कटाया।
dharmpath.com dharmpath